ज़िंदगी की ना टूटे लड़ी
प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी
लंबी लंबी उमरिया को छोड़ो
प्यार की इक घड़ी है बड़ी[/B]
उन आँखों का हँसना भी क्या
जिन आँखों में पानी ना हो
वो जवानी जवानी नही
जिसकी कोई कहानी ना हो
आँसू हैं खुशी की लड़ी
आज से अपना वादा रहा
हम मिलेंगे हर एक मोड़ पर
दिल की दुनिया बसाएँगे हम
गम की दुनिया का दर छोड़ कर
जीने मरने की किसको पड़ी
लाख गहरा हो सागर तो क्या
प्यार से कुछ भी गहरा नही
दिल की दीवानी हर मौज पर
आसमानों का पहरा ना हो
टूट जाएगी हर हथकडी
चित्रपट -क्रांति
गायक: लता मंगेशकर,नितिन मुकेश
No comments :
Post a Comment